प्रतापगढ़: धरौली गांव के नहर में घायल मिले युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप, देर शाम हुआ अंतिम संस्कार
धरौली निवासी बृजेश कुमार (31), जो एक निजी कंपनी में फील्ड वर्कर थे, 22 जून 2026 की सुबह नौ बजे काम के सिलसिले में घर से निकले थे। स्वजनों के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे बृजेश ने फोन पर बताया था कि वह घर के लिए निकल रहे हैं। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। देर रात करीब 11 बजे अकारीपुर तिवरान गांव निवासी ओमप्रकाश पटेल नामक व्यक्ति के स्वजनों ने आकर बताया कि बृजेश