चैनपुर: प्रशासनिक आश्वासन के बाद टली बड़ी हड़ताल, राजस्व कर्मियों पर हमले का मामला अभी भी गरमाया
चैनपुर अंचल के केड़ेंग गाँव में जमीन सीमांकन के दौरान राजस्व कर्मियों पर हुए हमले और दुर्व्यवहार मामले को लेकर चल रहा आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम तीन बजे बताया गया कि प्रशासनिक आश्वासन मिलने के बाद झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को अगले पंद्रह से बीस दिनों के लिए टाल दिया