मुंगेर: पूरब सराय में सीएसपी संचालक ने उपभोक्ता को पीटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Munger, Munger | May 4, 2025 पूरबसराय थाना क्षेत्र के बसंती तालाब महादलित बस्ती निवासी भानू मलिक को रविवार शाम 4:00 सीएसपी संचालक ने पिटाई कर घायल कर दिया. जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल भानू मलिक ने बताया कि वह अपना आधार कार्ड लेकर पैसा निकालने पूरबसराय के एक सीएसपी पर गया. लेकिन प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी पैसा नहीं निकला.