बिहपुर: कॉलेज जाने निकली युवती लापता, खरिक थाने में मामला दर्ज
खरिक थाना क्षेत्र से कॉलेज जाने के लिए घर से निकली एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के परिजन के आवेदन पर खरिक थाना कांड संख्या 237/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, 27 जुलाई की सुबह युवती कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।