बेनीपट्टी: परजुआर पंचायत के दहिला गांव में जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव सहित अन्य ने नवनिर्मित पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन
बेनीपट्टी प्रखंड के परजुआर पंचायत के दहिला गांव में जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव सहित अन्य ने शुक्रवार को नवनिर्मित पीसीसी सड़क व नाले का संयुक्त रूप फीता काटकर किया। इससे पहले एक समारोह आयोजित कर सभी आगत अतिथियों व ग्रामीणों को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग व गमछे से समान्नित किया गया और सुंदर कांड की पुस्तकें भी भेंट की गई।