बेनीपट्टी: रजवन-मेघवन मुख्य पथ पर फाइनेंस कर्मी से फर्जी लूट मामले का SP सुशील कुमार ने 48 घंटे के अंदर किया खुलासा
बीते 14 फरवरी 2024 को बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवन-मेघवन मुख्य पथ पर माइक्रो फाइनेंस कर्मी सरोज कुमार द्वारा अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट मामले का बेनीपट्टी थाना में फर्जी आवेदन दिया गया था। जिसका खुलासा मधुबनी SP सुशील कुमार ने दिनांक 16 फरवरी 2024 को 48 घंटा के अंदर मधुबनी स्थित समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में किया है।