देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वी जयंती पर निंबाहेड़ा मे श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य सब्जी मंडी स्थित सुभाष चौक पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व मे भाजपा और सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।