बिसौली: बिसौली के पैगा गांव में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को 3 बजे करीब बिसौली क्षेत्र के ग्राम पैगा गांव में आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ एजेंटों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का संदेश दिया गया।