बहराइच: बहराइच में पूर्व सांसद फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर निषाद पार्टी में है नाराजगी, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
बहराइच में पूर्व सांसद फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर निषाद पार्टी के लोग नाराज हो गए। सभी ने सोमवार को केस दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।