झांसी: झांसी जेल वापस पहुंचा अतीक अहमद का बेटा अली अहमद, पत्रकारों के सवालों पर चुप्पी साधी
Jhansi, Jhansi | Aug 9, 2026 अतीक अहमद का बेटा अली अहमद रविवार तड़के सुबह 5 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वापस झांसी जेल पहुंच गया। छोटे भाई आवान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए उसे पैरोल पर रिहा किया गया था। जनाजे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस प्रशासन ने उसे सुरक्षा घेरे में वापस झांसी जेल पहुंचाया जेल पहुंचने के दौरान मीडिया कर्मियों ने अली से कई सवाल पूछने पर वह शांत रहे