दारू: महेशरा क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य समापन, विधायक प्रदीप प्रसाद ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
महेशरा क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य समापन, विधायक प्रदीप प्रसाद ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह। दारू प्रखंड के महेशरा गांव में आयोजित महेशरा क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य और सफल समापन हो गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।