ऊन: चौसाना में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में सेंध लगाकर बदमाशों ने की चोरी, व्यापारियों में आक्रोश
Un, Shamli | Jun 28, 2026 शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही घटना में झिंझाना थाने के चौसाना कस्बे में पुलिस चौकी से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित मां भगवती बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में सेंध लगाकर चोरी की वारदात प्रकाश में आई है। अज्ञात बदमाश दुकान से करीब ₹14000 की नगदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए हैं। घटना के बाद व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया है।