पूरनपुर: रास्ता बंद करने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, सिर फूटा, पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
पूरनपुर। घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में रास्ता बंद करने का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक के सिर में चोट लग गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंहापुर कन्हय निवासी रोशन लाल अपने मामा के घर गांव दिलावरपुर में जागरण देखने