सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, सेवा संकल्प बाइक यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बाइक यात्रा निकाली जा रही है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से निकलने वाली यात्रा को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे। काशी से 500 बाइक सवार अलग-अलग मार्गों से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर की ओर रवाना होंगे।
आयोजकों के अनुसार दोनों दिशाओं में चलने वाली यह यात्रा 10 राज्यों, 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों तक पहुंचेगी। यात्रा के विभिन्न पड़ावों को सामाजिक सरोकार और सेवा गतिविधियों से जोड़ने की योजना है।
#YogiAdityanath #RajnathSingh #PMModi #NarendraModi #PMModiBirthday #SevaSankalpYatra #SevaSankalpBikeYatra #Varanasi #Kashi #Vadnagar #ChandrababuNaidu #ChiragPaswan #PankajChaudhary #RudrakshConventionCentre #BikeRally #VaranasiNews #UPNews #LiveVNS #सीएमयोगी #पीएममोदी #राजनाथसिंह #सेवासंकल्पयात्रा #वाराणसी #काशी #वडनगर
Sadar, Varanasi | Sep 17, 2026