शिवपुरी नगर: जिला अस्पताल में मरीज को शिफ्ट करते समय ऑक्सीजन सिलेंडर के ऊपर लगे ग्लास में हुआ ब्लास्ट, फ्लो मीटर 5 फीट दूर गिरा
शिवपुरी जिला अस्पताल में मंगलवार की रात 8 बजे के लगभग रात एक मरीज को शिफ्ट करते समय रैम्प पर आक्सीजन सिलेंडर के ऊपर लगे गिलास में ब्लास्ट हो गया, जिससे सिलेंडर का फ्लो मीटर सिलेंडर से उचटकर करीब पांच फीट दूर तक जा गिरा।घटना के दौरान आवाज इतनी तेज हुई।कि मरीजों में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। जिला अस्पताल में सिलेंडर ब्लास्ट की अफवाह उड़ गई।