बूंदी: जावरा की झोपड़ियां गांव में ज़हरीले कीड़े के काटने से महिला की हुई मौत
Bundi, Bundi | Jun 25, 2025 थाना क्षेत्र के हरिपुरा उर्फ जावरा की झोपड़ियां गांव में खेत पर चारे की सफाई करते समय महिला को जहरीले कीड़े ने काटने से उसकी मौत हो गई पुलिस ने बताया कि हरिपुरा निवासी कैलाश बाई प्रजापत सुबह मौसम खुलने के बाद खेत पर चारे की सफाई कर रही थी।इसी दौरान उसे जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।