बूंदी: बाणगंगा स्थित मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरों ने चुराई नकदी, थाने में मामला दर्ज
Bundi, Bundi | Jun 24, 2025 बूंदी कोतवाली थाना क्षेत्र बाणगंगा माता मंदिर के पास स्थित ब्राह्मणी माता मंदिर में रात चोरों ने मंदिर में रखी हुई दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली पुजारी भगवान पुरी ने बताया कि रात के समय चोरो ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और वहां रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी हुई लगभग 4 से 5 हजार की राशि चुरा ली। उसके बाद वह मेरे मकान के अन्दर आ गए।