बूंदी: आईजी रवि दत्त गॉड ने अधिकारियों से जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान करने की अपील की
Bundi, Bundi | Jun 25, 2025 कोटा रेंज के आईजी रविदत्त गौड बूंदी दौरे पर रहे। यहां जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली। आईजी ने पुलिस अधिकारियों को पेंडिंग प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण कर इसका प्रतिशत पुलिस मुख्यालय के मापदंड के अनुसार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रकरणों में वांछित अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने व जनसुनवाई करने के निर्देश दिए।