उज्जैन शहर: बिहार: सांसद पप्पू यादव ने परिवार संग उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए, चुनाव आयोग पर साधा निशाना
उज्जैन। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव मंगलवार को परिवार सहित उज्जैन पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति ने उनका सम्मान भी किया।दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से देश में मानवता और लोकतंत्र की मजबूती की कामना की। साथ ही प्रार्थना की कि देश