शाहबाद: पेढ़मा गांव के मजरा बधिया पुरवा में दबंगों द्वारा किसान को मारपीट कर घायल करने का आरोप, मामला दर्ज
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेढ़मा के मजरा बधिया पुरवा में खेत से इंजन लेकर आ रहे एक किसान को गांव के ही दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेढ़मा के मजरा बधिया पुरवा निवासी जसवंत कुमार के अनुसार गांव के छोटे लाल इंद्रसेन और भोले ने उसे पीट कर घायल किया।