शाहबाद: शाहाबाद सांड़ी मार्ग पर शिरोमन नगर से पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी
शाहाबाद सांडी मार्ग पर शिरोमन नगर गांव से पहले एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक साइकिल सवार के टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में साइकिल सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोनार थाना क्षेत्र के बरमूला गांव निवासी जगदीश 55 वर्ष पुत्र रघुवर प्रसाद साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था। तभी दुर्घटना हुई।