शाहबाद: अल्लाहपुर तिराहे पर पाकड़ का पेड़ टूटकर 11 हजार की लाइन पर गिरा, पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति हुई ठप
रात्रि 1:55 पर आए आंधी तूफान से नगर क्षेत्र में दर्जनों पेड़ गिर गए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग गर्मी के साथ-साथ पानी के लिए भी तरस गए। तकरीबन 7 घंटे से अधिक बीत चुके हैं अभी तक लाइट के दर्शन नहीं हुए हैं। पेड़ों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। अल्लाहपुर तिराहे पर एक पाकड़ का पेड़ 11000 की लाइन पर जड़ से टूट कर गिर पड़ा