शाहबाद: महुआ टोला चुंगी से तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ हुई फरार, पति ने प्रेमी के खिलाफ दी तहरीर
शाहाबाद कोतवाली के एक मोहल्ले के युवक की पत्नी मायके से आते समय रास्ते में पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। पति ने कोतवाली में घटना की सूचना दी है। कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी दीपू पुत्र राम अवतार ने बताया उसका विवाह बारह वर्ष पूर्व हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी महुआ टोला चुंगी से उसे चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी।