पटियाली: गंजडुंडवारा से कादरगंज मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में रसूलपुर के राजू की मौत, भांजी घायल, शव रसूलपुर अरौरा गांव पहुंचा
जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा से कादरगंज मार्ग पर महमूदपुर के निकट दो मोटरसाइकिलों में जबरदस्त भिड़न्त हो गयी,जिसमे रसूलपुर के मामा राजू की मौत हो गयी व भांजी घायल हो गयी,घटना के बाद आज पोस्टमार्टम होने के बाद शव करीब 3 बजे रसूलपुर अरौरा गांव पहुंचा जहां गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया ।