राजपुर: बक्सर पुलिस के विशेष अभियान में 38 गिरफ्तार, 2244 लीटर से अधिक शराब जब्त
Rajpur, Buxar | Jul 11, 2026 बक्सर पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 10 जुलाई को व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभियान के दौरान धोखाधड़ी के एक मामले में भी एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस की कार्रवाई में शराबबंदी कानून के तहत 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया