पथरिया: नेहा गोस्वामी बनीं पथरिया थाना प्रभारी, थाना पहुंचकर संभाला पदभार, महिला पुलिस अधिकारियों के हाथ में सुरक्षा की कमान
Patharia, Damoh | May 26, 2026 पथरिया थाना में नेहा गोस्वामी ने मंगलवार को नवागत थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने थाना पहुंचकर क्षेत्र की कानून व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व थाना प्रभारी अमित मिश्रा को कानून व्यवस्था और अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण नहीं कर पाने के कारण लाइन अटैच किया गया था।