बालोद: पीपरछेड़ी, जगन्नाथपुर गुरूर व कमकापार में 4 स्कूलों के भवन निर्माण हेतु मिली 4.84 करोड़ की मंजूरी
Balod, Balod | Jul 5, 2025 बालोद जिले के चार सरकारी स्कूलों के लिए शासन ने 4 करोड़ 84 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी है। पीपरछेड़ी, जगन्नाथपुर, गुरूर और कमकापार में बनने वाले इन स्कूल भवनों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की निगरानी में होना है।