गुन्नौर: गांव रामपुर मोहकम में किसान के मकान की छत भरभराकर गिरी, मलबे में घरेलू सामान दबा
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मोहकम में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे किसान दुर्जन सिंह पुत्र थान सिंह के मकान की छत अचानक से भरभराकर गिर गई। छत गिरने से घर में रखा घरेलू सामान मलबे के नीचे दब गया। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि हादसे के समय छत के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।