भरनो: 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों की अनियमित उपस्थिति से प्राचार्य चिंतित
Bharno, Gumla | Apr 4, 2026 भरनो विद्यालय के प्रधानाचार्य वरदानी टोप्पो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम कभी भी जारी हो सकता है, लेकिन पढ़ाई में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए इस समय को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि इन्हीं कक्षाओं की नींव पर आगे मैट्रिक और इंटर की तैयारी मजबूत होती है।