बाढ़: बाढ़ अनुमंडल के टॉप-10 मोस्ट वांटेड टिंकू टकला समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, सभी जेल भेजे गए
Barh, Patna | May 31, 2026 बाढ़ थानाध्यक्ष ने रविवार शाम करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाढ़ अनुमंडल के टॉप-10 मोस्ट वांटेड टिंकू टकला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और महिला से जबरदस्ती के मामलों में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तारी की है। सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है।