जशपुर: दोकड़ा में गूंजी देशभक्ति, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बुधवार को बगिया अटल चौक से दोकड़ा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय के विशेष सहभागिता वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, किसान, युवा और स्कूली बच्चे शामिल हुए। बुधवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता के जयकारों