कुरई: इंदौरी गांव में युवक ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत
Kurai, Seoni | Jun 30, 2026 सिवनी के अरी थाना क्षेत्र के इंदौरी गांव में एक युवक की ज़हर खाने से मौत हो गई। मंगलवार को मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर ज़हरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।