शिवपुरी नगर: सर्किट हाउस रोड पर रहने वाले अधेड़ ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या, मौत का कारण अज्ञात
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस रोड पर रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।