हसपुरा: बुनियाद केन्द्र हसपुरा में अटल वयो अभ्युदय सम्मान कार्यक्रम का आयोजन, सम्मानित हुए वृढ़जन
हसपुरा ब्लॉक परिसर स्थित बुनियाद केन्द्र के सभागार में सोमवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से अटल वयो अभ्युदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृढ़जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।केन्द्र प्रबंधक इमरान अहमद ने अटल वयो अभ्युदय कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।