सिंघेश्वर: अर्थ दिवस पर बीएन मंडल विश्वविद्यालय में सेमिनार, पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर
मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित अर्थशास्त्र विभाग में अर्थ दिवस के अवसर पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर गहन चर्चा हुई। मुख्य वक्ता प्रज्ञा प्रसाद ने प्रकृति और तकनीक के संतुलन पर जोर दिया। वहीं, डॉ. ओंकार नाथ मिश्र ने प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन पर चिंता जताई।