रफीगंज: रफीगंज के काजीचक गांव में चर्चित चाकू हमला मामले में गिरफ्तारी न होने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, की जांच की मांग
रफीगंज थाना क्षेत्र के काजीचक गांव में हुए चर्चित चाकू हमला मामले में अब तक किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर घायल मनाउल्लाह के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार संध्या 5 बजे थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।