अवंतिपुर बड़ोदिया: अवैध क्लीनिक और नशे को बढ़ावा देने के आरोप में आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई
अवैध क्लीनिक संचालित करने और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के आरोप में शुजालपुर सिटी के नूरपुरा निवासी 24 वर्षीय ताहिर हुसैन पिता रियाज खां के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जिला दंडाधिकारी शाजापुर ऋजु बाफना ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर 19 अगस्त को आरोपी को तीन माह के लिए केंद्रीय जेल उज्जैन में निरुद्ध करन