भभुआ: देवसरना गांव के पास एक महिला को बदमाशों ने मारपीट कर किया घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Apr 4, 2026 देवसरना गांव के पास एक महिला को बदमाशों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। आज शनिवार को 10 बजे सदर अस्पताल पहुंचे घायल के पुत्र बब्लू अली ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी बेचन धोबी की 65 वर्षीय पत्नी सैरून बीवी बताई जाती है। जहां उन्होंने बताया कि मेरी मां 8 वर्षों से देवसरना गांव के पास रहकर खेती गृहस्ती का काम करती है।