कोंडागांव: कोपाबेड़ा उद्यान रोपणी के आधुनिकीकरण पर कलेक्टर ने दिया जोर
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने कोपाबेड़ा स्थित शासकीय उद्यान रोपणी का निरीक्षण कर इसे आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट व आम की उन्नत किस्मों के प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन, किसानों को उचित मूल्य पर सीडलिंग उपलब्ध कराने तथा रोपणी को प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।