महसी: महसी पुलिस चौकी पर रमजान, होली एवं लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आयोजित हुआ पीस कमेटी की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
हरदी थाने की पुलिस चौकी महसी पर चौकी प्रभारी सुरपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत लोग शामिल हुए। सभी से रमजान, होली पर्व सहित लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। चौकी प्रभारी ने कड़े शब्दों में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही।