रुद्रपुर में SIR बैठक के दौरान विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक ठुकराल में तू...तू...मैं...मैं...पूछने लगे तेरी औकात क्या है?
रुद्रपुर में SIR प्रक्रिया को लेकर आयोजित बैठक के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की मौजूदगी में विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच बहस बढ़ने से बैठक का माहौल गर्मा गया। विवाद के बाद भाजपा नेता धरने पर बैठ गए, जिससे बैठक स्थल पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।
भाजपा नेताओं का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज कराने वाले आवेदकों और BLO को कांग्रेस की ओर से धमकाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा की ओर से चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करते हुए एक ही व्यक्ति के नाम से कई-कई शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं।
इन्हीं शिकायतों को लेकर बैठक चल रही थी और कांग्रेस नेता अपनी आपत्तियां लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा विधायक और अन्य नेता भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
#Rudrapur #SIR #Uttarakhand #UttarakhandNews #ShivArora #RajkumarThukral #DeepakRawat #BJP #Congress #ElectionCommission #BLO #PoliticalNews #RudrapurNews #Kumaon #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Aug 24, 2026