मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सोमवार शाम करीब छह बजे झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन ने की। बैठक में विभिन्न कारागारों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 कैदियों की रिहाई पर सहमति बनी। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने रिहा कैदियों के लिए व्यवस्थित डेटाबेस तैयार करने, कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने,