चंदिया: ग्राम घोघरी में निकली नवांकुर सखी–हरियाली यात्रा, पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Chandia, Umaria | Aug 14, 2026 उमरिया जिले के करकेली विकासखंड के सेक्टर क्रमांक-4 अंतर्गत ग्राम घोघरी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा “नवांकुर सखी–हरियाली यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में नवांकुर सखियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।सखियों ने वृक्षारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया