बलरामपुर: यातायात नियमों की सख्ती के तहत 26 प्रकरणों में 14,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया
बलरामपुर बुधवार जिला मुख्यालय में यातायात विभाग द्वारा लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान 26 प्रकरणों में कुल 14,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई में बिना हेलमेट वाहन चलाने, लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग करने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई।