जानसठ: ककरौली क्षेत्र के जटवाड़ा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत से सड़क हादसा, दो बाइक सवार घायल
ककरौली क्षेत्र के जटवाड़ा मार्ग पर मंगलवार दोपहर को उस समय सड़क हादसा देखने को मिला,अनियंत्रित होकर दो बाइको की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार दो युवक सुनील और पंकज गंभीर रूप से घायल हुए। मौके पर पहुंची रोड सेफ्टी की टीम ने तुरंत108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिएनजदीकी अस्पताल भर्ती कराया।