जानसठ: ककरौली क्षेत्र के गांव टनहेड़ा मे ग्रामीणों ने की फिर पंचायत, कहा- जब तक रोड नहीं तब तक आंदोलन रहेगा जारी
ककरौली क्षेत्र के गांव टनहेड़ा मे सोमवार को फिर एक पंचायत का आयोजन किया गया। भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर फिर एक बार पंचायत की है,आपको बताते चले गांव टनहेड़ा में लगभग 10 दिनों से रोड नहीं तो वोट नहीं का भी ऐलान किया गया था जिसमे 19 अप्रैल क़ो ग्रामीणों ने वोट का भी बहिष्कार किया था। आज फिर पंचायत मे ऐलान हुआ की जब तक रोड नहीं तब तक आंदोलन रहेगा।