जानसठ: भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में राशन डीलर की दबंगई आई सामने, राशन लेने गए लोगों के साथ अभद्रता का आरोप
भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में सोमवार को एक राशन की दुकान के बाहर हंगामा प्रदर्शन देखने को मिला।बताया जा रहा है कि राशन डीलर ने राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों के साथ अभद्रता और उनके राशन कार्ड फेंक दिए।जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा इस पूरे मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो के आधार पर अधिकारी जांच में जुटे।