जानसठ: भोपा क्षेत्र के गांव बेलड़ा मार्ग पर अज्ञात् कार और बाइक की टक्कर से सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल।
भोपा क्षेत्र के गांव बेलड़ा मार्ग पर रविवार दोपहर को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गाँव कासमपुर निवासी मिंटू बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था तभी सामने से एक अज्ञात कार ने बाइक सवार क़ो जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार मिंटू गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए भर्ती कराया।