जानसठ: ककरौली क्षेत्र के गांव ढासरी के जंगल मे हाई टेंशन की विद्युत लाइन का तार टूटने से किसान की गन्ने की फ़सल जलकर राख़
ककरौली क्षेत्र के गांव ढासरी के जंगल में मंगलवार दोपहर को उस समय आग की घटना देखने को मिली,जब गन्ने की फसल के ऊपर हाई टेंशन की विद्युत लाइन का तार टूटने से आग लग गई। देखते-देखते आग लगने से गन्ने की कई बीघा फसल जलकर राख़ हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू। भारी नुकसान की आशंका।