कोंडागांव: ग्राम धनसूली में गिरी आकाशीय बिजली, 9 मवेशी हुए प्राकृतिक आपदा के शिकार, भारी बारिश से बचने खड़े थे पेड़ के नीचे
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनसुली के भैसाबेड़ा में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 9 मवेशियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है रविवार की दोपहर क्षेत्र में भारी बारिश हुई थी इस दौरान ग्राम धनसुनी में बारिश से बचने दर्जनों मवेशी पेड़ के नीचे खड़े थे। उसी दौरान वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही 9 मवेशियों की मौत हो गई।